बिलासपुर में हत्या फिर सुसाइड, दंपति के शव इस हालत में मिले

बिलासपुर। बिल्हा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 14, ग्राम केशला में एक वृद्ध दंपती की मौत ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी। शुक्रवार की सुबह 75 साल के घनश्याम साहू का शव घर के पास बने कोठे में फांसी पर लटका मिला, जबकि उनकी 63 साल की पत्नी इंदिरा साहू का खून से सना शव बिस्तर पर पड़ा था।

घटना की जानकारी मिलते ही बिल्हा पुलिस, डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी गई है। थाना प्रभारी उमेश साहू ने बताया कि शुरुआती जांच में मामला पत्नी की हत्या और फिर पति द्वारा आत्महत्या का लग रहा है। महिला के शरीर पर धारदार हथियार से हमले के गंभीर निशान मिले हैं।

आशंका जताई जा रही है कि पहले पत्नी की हत्या की गई और फिर पति ने खुद फांसी लगा ली। हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सच्चाई पूरी तरह सामने आ पाएगी। पुलिस का कहना है कि वे हर एंगल से मामले की जांच कर रहे हैं, और परिवार के लोगों व पड़ोसियों से पूछताछ भी शुरू कर दी गई है। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। लोग हादसे के पीछे के कारणों को लेकर तरह-तरह की बातें कर रहे हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *