अक्षय कुमार और जैकलीन ने प्रशासक प्रफुल्ल पटेल से की मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने जैकलीन फर्नांडिस के साथ दमन में फिल्म ‘राम सेतु’ की शूटिंग को शुरू कर दिया है। जहां उन्होंने अभिनेत्री के साथ दमन और दीव के प्रशासक प्रफुल्ल के पटेल से मुलाकात की और प्रशासन की ओर से मिले समर्थन के लिए धन्यवाद भी किया।
प्रशासक से मुलाकात की इन तस्वीरों को खुद प्रफुल्ल पटेल ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर किया है। तस्वीरों में देखा जा सकता है कि एक्टर और एक्ट्रेस पुष्पों का गुलदस्ता भेंट कर उन्हें सम्मानित कर रहे हैं। साथ ही खाने के दौरान चर्चा भी कर रहे हैं।
इन तस्वीरों को प्रफुल्ल पटेल ने अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कर लिखा, बॉलीवुड अभिनेता और सेलिब्रिटी अक्षय कुमार और जैकलीन फर्नांडिस फिल्म राम सेतु की शूटिंग के लिए दमन आए थे, जिनसे आज मुलाकात हुई। अक्षय ने यूटी प्रशानस को अपार समर्थन के लिए धन्यवाद देते हुए दमन की सुंदरता की बहुत प्रशंसा की।

इससे पहले अक्षय और जैकलीन ने फिल्म के ऊटी शेड्यूल की तस्वीरें फैंस के साथ शेयर की थी, जिसमें वो अभिनेता अक्षय कुमार के साथ नजर आ रही हैं। फोटो में दोनों एक ओर देखते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि फिल्म की शूटिंग को इस साल अप्रैल में श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में पूजा अर्चना के बाद शुरू किया गया था। लेकिन अभिनेता अक्षय कुमार का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद फिल्म की शूटिंग के काम को रोक दिया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *