5 महीने पहले किशोरी को भगाने वाला गिरफ्तार, दुष्कर्म के आरोप में कार्रवाई

जांजगीर-चाम्पा। जिले की शिवरीनारायण पुलिस ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक अमृत लाल आदित्य को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस ने मामले में आरोपी युवक के खिलाफ BNS की धारा 137(2), 87, 64(2) ड, पॉक्सो एक्ट 4, 6 के तहत जुर्म दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी खरौद का रहने वाला है।

पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर 2024 को थाना क्षेत्र के महिला ने आकर बताया कि, उसकी नाबालिग लड़की कोई बहला फुसलाकर भगा ले गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी हुई थी। घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की लगातार खोजबीन की जा रही थी। शिवरीनारायण ने पुलिस उत्तर प्रदेश के आगरा से आरोपी अमृत लाल आदित्य के कब्जे से नाबालिग लड़की को बरामद करके उसे गिरफ्तार किया है और न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *