छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष सहित जिले के अन्य जनप्रतिनिधि होंगे शामिल, नवगठित प्रेस क्लब बाराद्वार के अध्यक्ष सुनील जिंदल के नेतृत्व में सदस्य जुटे तैयारियों में-
सक्ती- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पत्रकारिता से जूडे पत्रकारो का जिला स्तरीय पत्रकार समेलन का आयोजन बाराद्वार के सामुदायिक भवन में आगामी 8 दिसंबर को आयोजित किया गया हैं। स्थानीय विश्राम गृह में शुक्रवार को प्रेस क्लब की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें सर्वसम्मती से नगर में जिला स्तरीय पत्रकार सम्मेलन कराये जाने का निर्णय लिया गया। आयोजन को लेकर प्रेस क्लब के पदाधिकारीयों एवं सदस्यों के द्वारा कार्यक्रम की रूप रेखा तय कर तैयारीयां प्रारंभ कर दी हैं। प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील जिंदल ने बताया कि कार्यक्रम में पूरे जिले के पत्रकार साथी शामिल होंगे, जिसके लिए सभी पत्रकार साथीयों से संपर्क कर निमंत्रण दिया जा रहा हैं। जांजगीर जिले के अलावा पत्रकार सम्मेलन में बिलासपुर, कोरबा, रायगढ, रायपुर प्रेस क्लब के पदाधिकारी भी अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जिनके द्वारा पत्रकारिता एवं पत्रकार के विषय पर आयोजित कार्यशाला में जिले के पत्रकारो को संबोधित करेंगे एवं पूरी जिम्मेदारी के साथ निष्ठा पूर्वक पत्रकारिता करने संदर्भ में मार्गदर्शन देंगे। प्रेस क्लब बाराद्वार द्वारा 8 दिसंबर को आयोजित पत्रकार सम्मेलन के मुख्य अतिथि क्षेत्रिय विधायक एवं विधानसभा अध्यक्ष डाॅ चरणदास महंत रहेंगे एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसंदर दास, चन्द्रपुर विधायक रामकुमार यादव, जैजैपुर विधायक केशव चन्द्रा, जांजगीर चांपा विधायक नारायण चंदेल, अकलतरा विधायक सौरभ सिंह सहित जिले के जनप्रतिनिधीगण शामिल होंगे। कार्यक्रम को सफल मनाने के लिए प्रेस क्लब बाराद्वार की टीम जूटी हुई है। ज्ञात हो कि बाराद्वार शहर में नवगठित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है, तथा प्रेस क्लब के नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील जिंदल ने भी कहा है कि यह एक दिवसीय आयोजन पत्रकारों के हिt में आगामी भविष्य में विभिन्न योजनाएं बनाने के लिए भी कारगर सिद्ध होगा, तो वही बाराद्वार शहर के पत्रकार भी सभी आगंतुक पत्रकार साथियों के स्वागत के लिए तत्पर हैं, एवं प्रेस क्लब बाराद्वार ने भी व्यापक रूप से इस सम्मेलन की तैयारियां प्रारंभ कर दी है