शादी का झांसा देकर रेप, आरोपी पद्मालोचन जगत गिरफ्तार

रायपुर। थाना गोलबाजार क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पद्मालोचन जगत को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने 15 नवंबर 2023 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। वर्तमान में पीड़िता का 8 माह का बच्चा है। इस पर थाना गोलबाजार में अपराध क्रमांक 20/2025 के तहत धारा 376(2)(ढ) भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

मोबाइल लोकेशन के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस के अनुसार, आरोपी लगातार फरार चल रहा था। साइबर सेल की मदद से उसके मोबाइल/IMEI नंबर का CDR लोकेशन ट्रैक किया गया। इसके बाद संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर ग्राम पठियापाली, पोस्ट बारडेली, थाना बसना, जिला महासमुंद से आरोपी को 25 मार्च 2025 को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *