महासमुंद। पहले से चल रही 10 शराब दुकानों को 10 नए क्षेत्रों में स्थानांतरित किया जाएगा. प्रशासन ने इसके लिए प्रयास शुरु कर दिये हैं. कलेक्टर (आबकारी) ने जिला पंचायत सीईओ को पत्र लिखकर संबंधित पंचायतों से यथाशीघ्र अनापत्ति प्रमाण पत्र उपलब्ध कराने कहा है.
नई आबकारी 2025-26 के तहत नई शराब दुकान खोली जाएगी. तथा पुरानी दुकानों को ऐसी जगह शिफ्ट किया जाएगा जहाँ दूर-दूर तक शराब दुकान नहीं होने से उस क्षेत्र में तस्करी के जरिये शराब पहुंचाई जाती है. इससे शराब की तस्करी रोकने और अन्य राज्यों से आने वाली शराब को रोकने में मदद मिल सकेगी. साथ शासन के राजस्व में बढ़ोत्तरी भी होगी. तत्संबंध में कलेक्टर को 1 अप्रैल 2025 से पहले आयुक्त आबकारी को प्रस्ताव भेजना होगा.