राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में लगातार अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का दौरा जारी है। आगे भी 2 दिनों तक दिन के तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। सोमवार को प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री राजनांदगांव में रिकॉर्ड किया गया। वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री अंबिकापुर में रहा।
