किरन्दुल-दंतेवाड़ा जिला प्रशासन की एक अच्छी पहल कठपुतली नाट्यकला के माध्यम से जिले को कुपोषण मुक्त करने के लिए कठपुतली नाट्य कला के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस अद्भुत प्रदर्शन नाट्यकला को देखने के लिए निश्चित ही ग्रामीणों को अपनी ओर आकर्षित करती है। कुपोषण जागरूकता अभियान के तहत बुधवार को किरन्दुल में कठपुतली नाटक कला मंच बिलासपुर के तत्वाधान पर जिला प्रशासन व महिला बाल विकास विभाग द्वारा कुपोषण से बस्तर को मुक्त कराने किरन्दुल के जयस्तंभ चौक पर कठपुतली नाट्य कला का आयोजन किया गया। कठपुतली नाट्य को देखकर ग्रामीण एकत्र हुए, संगीत के माध्यम से संगीत नाट्य का आनंद लिये, जिसमें मुख्य रुप से गर्भवती महिलाएं वह अन्य महिलाएं कमजोर बच्चों को अच्छा आहार हरी, साग सब्जी,इस्तेमाल कर कुपोषण से लड़ने व पूरे बस्तर संभाग को कुपोषण मुक्त बनाने हेतु जागरूक करने का संदेश दिया गया।किरण मोइत्रा के संचालन में यह कार्य पूरे बस्तर क्षेत्र में किया जा रहा है।जिसमें रूपेश कुर्रे,बद्री साहू,उमेश,परस राम,बबलू साहू आकाश का सहयोग रहा।


