रायगढ़। पूर्वी अंचल के सबसे महत्वपूर्ण ग्राम पंचायत लोइंग माना जाता है। यह सीट इस बार सामान्य महिला के लिए आरक्षित है। नामांकन के दौरान तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था।
पद्मिनी मनोज प्रधान , चंपा चंद्रिका साव तथा मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता ने विधिवत फॉर्म भरा था। नामांकन पत्र वापस लेने का आखिरी दिन था। पद्मिनी मनोज प्रधान तथा चंपा चंद्रिका साव ने अपना नाम निर्देशन पत्र वापस ले ली है। अब मीनाक्षी अखिलेश गुप्ता ग्राम पंचायत लोइंग की निर्विरोध सरपंच बन गईं।