अनन्या पांडे ने माइक टायसन ने यूं की मस्ती, तस्वीर शेयर कर कही ये बात

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों अपनी मोस्ट अवेटेड आगामी पैन इंडिया फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। अभिनेत्री हॉलीवुड सुपरस्टार माइक टायसन के साथ शूटिंग कर रही हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर दी है, जिसमें वो माइक टायसन के साथ नजर आ रही हैं।
इस तस्वीर में अनन्या ब्लैक कलर का क्रॉप टॉप और ब्लू जींस पहने हंसती हुई दिख रही हैं। तो वहीं माइक टायसन उनके कान के पास अपना चेहरा रखकर चिल्लाते हुए दिख रहे हैं। इस फोटो को इंस्टाग्राम पर शेयर कर फिल्म निर्माताओं और फिल्म को-स्टारों को टैग करते हुए उन्होंने कैप्शन लिखा, हम स्पष्ट रूप से वास्तव में अच्छी तरह से साथ हो रहे हैं। अनन्या की इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा हैं। फोटो को इंस्टाग्राम पर आए हुए कुछ ही मिनट हुए हैं लेकिन अब तक तस्वीर को तीन लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इस फिल्म में साउथ से सुपरस्टार विजय देवेरकोंड़ा बॉक्सर के मुख्य किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री अनन्या पांडे और किंक बॉक्सिंग माइक टायसन भी अहम किरदार में नजर आने वाले हैं। फिल्म में इनके अलावा राम्या कृष्णन, रोनित रॉय, विशु रेड्डी जैसे कलाकार शामिल हैं। इस पैन इंडिया फिल्म का निर्माण करण जौहर के प्रोडक्शंस हाउस धर्मा प्रोडक्शन के बैनर किया जा रहा हैं। ये फिल्म पुरी जगन्नाध द्वारा निर्देशित है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *