कोविड-19 काल मे सेवा कार्यो के लिए कोरोना वारियर्स सम्मान से नवाजे गए रायपुर के मनोज अग्रवाल

प्रदेश के वरिष्ठ समाजसेवी सियाराम अग्रवाल के सुपुत्र है मनोज, पिता एवं बड़े भाई की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन से ही मुझे मिली सेवा कार्य करने की शक्ति- मनोज अग्रवाल रायपुर
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश में विगत मार्च 2020 के बाद से कोविड-19 महामारी के दौरान रायपुर शहर सहित आसपास के क्षेत्रों में जरूरतमंदों को आवश्यकतानुसार विभिन्न प्रकार की सेवाएं तथा सहायताये उपलब्ध करवाने की दिशा में सक्रिय भागीदारी एवं सकारात्मक पहल हेतु रायपुर शहर के युवा समाजसेवी एवं अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम अग्रवाल के सुपुत्र मनोज अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ कोरोना वारियर्स सम्मान से नवाजा गया, यह सम्मान छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन के संस्थापक चेयरमैन प्रदीप मित्तल एवं छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के प्रदेश अध्यक्ष नेतराम अग्रवाल भिलाई के कर कमलों से मनोज को दिया गया, तथा मनोज अग्रवाल ने भी इस सम्मान पर प्रांतीय अग्रवाल संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा है कि उनकी पूरी टीम के सहयोग से उन्होंने कोविड काल में अपना योगदान दिया है, तथा उन्हें इस बात को लेकर गर्व है कि उन्होंने कोरोना संक्रमित पीड़ितों की सेवा के लिए अपना यह योगदान दिया, तथा आने वाले समय में भी सेवा के कार्यों में वे निरंतर सक्रिय रूप से अपनी भागीदारी करेंगे, उल्लेखित हो कि रायपुर शहर के मनोज अग्रवाल रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच के भी सक्रिय पदाधिकारी हैं, साथ ही छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन में भी वे सक्रियता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हैं, एवं शहर में समय-समय पर विभिन्न धार्मिक, सांस्कृतिक, सामाजिक कार्यक्रमों में भी वे अपनी भागीदारी निभाते हैं, तथा मनोज अग्रवाल छत्तीसगढ़ प्रांतीय अग्रवाल संगठन के चेयरमैन अशोक अग्रवाल के अनुज भ्राता है, एवं मनोज अग्रवाल को मिले इस सम्मान पर रायपुर सेंट्रल मारवाड़ी युवा मंच ने भी उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की है

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *