लौह नगरी बचेली के पार्षद और समाजसेवी फिरोज नवाब ने मिथिला की पावन धरा पे अपना 44 वा रक्तदान किया जैसा कि आपको विदित मिथिला की धरती जहां सीता माता का मायका कहा जाता है उस पावन भूमि दरभंगा के द दालान रिसोर्ट्स में “समर्पण मिथिला” राष्ट्रीय रक्तदाता प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भारत के 20 राज्य से लगभग 700 समाजसेवी रक्तवीर और रक्तविरंगनाओ को आमंत्रित किया गया था और दालान रिसोर्ट्स लगभग 5 एकड़ में बना हुआ बेहद अत्याधुनिक रिसोर्ट्स 5 स्टार युक्त है जिसमें सभी आगंतुक के लिए बेहतरीन इंतजाम किया गया था दो दिन चले इस भव्य कार्यक्रम का सभी भारतवासी समाजसेवियों ने जमकर तारीफ किया और डॉ मृदुल कुमार शुक्ला जी और दीपक मेहता जी का सभी ने आभार व्यक्त किया.
बचेली के समाज सेवी रक्तवीर फिरोज नवाब को एम्स हॉस्पिटल पटना की ब्लड बैंक की सीएमओ डॉ. नेहा और निरामया ब्लड बैंक के चेयर मेन राकेश रंजन के हाथों सम्मानित किया गया
इस समर्पण मिथिला कार्यक्रम में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें फिरोज नवाब ने भी अपना 44 वा रक्तदान किया जिसके लिए अलग से सम्मान पत्र मोमेंटो और गिफ्ट हैम्पर भी प्रदान किया गया इस तरह से समर्पण मिथिला का यह सफल आयोजन से सभी रक्त प्रतिनिधि बेहद उत्साहित है.