लखनऊ। उत्तर प्रदेश में ठंड का सितम जारी है। प्रदेश के कई इलाकों में हाड़ कपा देने वाली ठंड पड़ रही है। राज्य के 33 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। शीतलहर के साथ-साथ बारिश की हल्की बूंदें भी गिर रही है। जिसके कारण आम जनता का बुरा हाल है। इसी बीच खबर आ रही है कि पिछले 24 घंटे में ठंड की वजह से 15 लोगों की जान चली गई। उत्तर प्रदेश में मौसम जानलेवा साबित हो रहा है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए छोटे बच्चों और बुजुर्गों को घर से बाहर न निकलने की चेतावनी दी है।
यूपी में घने कोहरे की वजह से बस और ट्रेन में सफर करने वाले लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा रहा है। 20 से अधिक फ्लाइट्स अपने निर्धारित समय से काफी देर आई। सवारी नहीं मिलने के कारण 25 से ज्यादा बसें रद्द हो गई। वहीं राजधानी लखनऊ में लगातार ओस की बूंदें गिर रही है। आम जनता का ठंड से बुरा हाल है। नोएडा और गाजियाबाद में तो ठंडी हवा के साथ-साथ हल्की बारिश हो रही है।