मारवाड़ी युवा मंच की शक्ति शाखा ने किया था श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, मेरा पूरा परिवार कर्नल बिप्लव त्रिपाठी के परिवार के साथ- मोहम्मद तसलीम खान एसडीओ पुलिस शक्ति
सक्ति- मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा 15 नवंबर की देर शाम शहर के अग्रसेन चौक में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जिसमें रायगढ़ शहर के कर्नल बिप्लव त्रिपाठी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी तथा उनके सुपुत्र अबीर त्रिपाठी के मणिपुर में एक आतंकी हमले में शहीद होने पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई तथा इस श्रद्धांजलि सभा के दौरान नागरिकों ने अग्रसेन चौक में कर्नल विप्लव त्रिपाठी एवं उनकी धर्मपत्नी तथा उनके सुपुत्र के तैल चित्र पर मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धांजलि दी, तथा श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए अनुविभागीय अधिकारी पुलिस शक्ति मोहम्मद तसलीम खान ने कहा कि मणिपुर का आतंकी हमला आतंकियों की एक कायराना करतूत है, एवं शहीद कर्नल त्रिपाठी के परिवार के साथ मेरी पूरी भावनाएं हैं, एवं मैं अपने पूरे परिवार की ओर से उन्हें नमन करता हूं, तथा उनकी शहादत पर वंदन करता हूं, एसडीओ पुलिस तस्लीम खान ने कहा कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी छत्तीसगढ़ प्रदेश के बहादुर लाल थे तथा उनकी शहादत से हम सभी दुखी हैं, श्रद्धांजलि सभा को शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के अध्यक्ष ईश्वर लोधी, वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, पत्रकार संघ की ओर से रामनरेश यादव, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय सदस्य हरिओम अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथुरिया ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कर्नल विप्लव त्रिपाठी की शहादत को छत्तीसगढ़ प्रदेश की जनता नहीं भूलाएगी तथा रायगढ़ शहर के इस माटी पुत्र के आतंकी हमले में शहीद होने से शक्ति शहर की जनता भी दुखी है, एवं इस दुख की घड़ी में हम सभी ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि रायगढ़ के त्रिपाठी परिवार को इस गहरे दुख का सामना करने शक्ति प्रदान करें एवं सहित कर्नल विप्लव त्रिपाठी श्रीमती अनुजा त्रिपाठी एवं लाडले अबीर त्रिपाठी की मृत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा श्रद्धांजलि सभा में मौजूद सभी नगर वासियों ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए आतंकियों के इस हमले की निंदा की तथा एसडीओ पुलिस मोहम्मद तसलीम खान ने आतंकियों के इस हमले को चुनौती देते हुए कहा कि आतंकी अपनी कायराना करतूत बंद कर दें तथा देश के जवानों की शहादत कभी व्यर्थ नहीं जाएगी, उल्लेखित हो कि रायगढ़ के लाल कर्नल बिप्लव त्रिपाठी के आतंकी हमले में शहीद होने से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है, तथा रायगढ़ शहर पूरा शोक में डूबा हुआ है, तथा जगह-जगह संस्थाओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा द्वारा आयोजित 15 नवंबर की देर शाम श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से एसडीओ पुलिस मोहम्मद तसलीम खान, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के राष्ट्रीय सदस्य हरिओम अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के अध्यक्ष मनीष कथूरिया, शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के अध्यक्ष ईश्वर लोधी, शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के संरक्षक राजकुमार दरयानी,वरिष्ठ अधिवक्ता गिरधर जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता समर विजय पिंटू ठाकुर, कांग्रेस नेता भगवती प्रसाद तिवारी, पार्षद राम सजीवन देवांगन, मारवाड़ी युवा मंच शाखा के पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल राजू, पत्रकार संघ शक्ति के वरिष्ठ पदाधिकारी राम नरेश यादव, प्रकाशचंद अग्रवाल ट्राली, शक्ति प्रेस क्लब शक्ति के कोषाध्यक्ष शम्स तबरेज पप्पू खान, छत्तीसगढ़ जनरलिस्ट वेलफेयर यूनियन सक्ति इकाई के अध्यक्ष मोहन अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार अजय अग्रवाल, मारवाड़ी युवा मंच शक्ति शाखा के रवि अग्रवाल अशोका, पत्रकार राजीव लोचन ठाकुर राजू,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी हरिश्चंद्र अग्रवाल कालू सहित काफी संख्या में शहरवासी मौजूद रहे