किरन्दुल – लौह नगरी किरंदुल में बैलाडीला कांट्रेक्टर वेलफेयर एसोसिएशन (BCWA)के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का आज शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न हुआ।इस समारोह में आए सभी अतिथियों द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी के सामने दीप प्रज्वलित कर समारोह का आगाज किया गया तत्पश्चात नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को फूल गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया जिसके बाद चुनाव अधिकारी अधिवक्ता दिनेश सिंह राठौर द्वारा नव निर्वाचित हुए अध्यक्ष अतुल सिंह ,सचिव विप्लव मल्लिक, कोषाध्यक्ष बाबूराव, उपाध्यक्ष हरिशंकर मुखर्जी, शशि भूषण तिवारी, सह सचिव अमन, विजय सोढ़ी, कार्यालय सचिव माधवराव को शपथ दिलाया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे एनएमडीसी अधिशासी निर्देशक आर गोविंदराजन, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष मृणाल राय एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।