पीएम मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि

रांची: झारखंड में आज स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती सेलिब्रेट की जा रही. हाल में ही सेंट्रल गवर्नमेंट ने मुंडा की जयंती को ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के तौर पर मनाने का एलान किया है. इसी कड़ी में पीएम सहित कई बड़े नेता उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि दी. उन्होंने ट्वीटर पोस्ट करते हुए लिखा है, ‘भगवान बिरसा मुंडा जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि. वह स्वतंत्रता आंदोलन को तेज धार देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के हितों की रक्षा के लिए सदैव संघर्षरत रहे. देश के लिए उनका योगदान हमेशा स्मरणीय रहेगा.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *