रायपुर। आज महानदी भवन में हुई साय कैबिनेट की बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए हैं। जिनमें से एक छत्तीसगढ़ में अतिशेष धान की नीलामी करने का फैसला लिया गया है। वहीं केंद्रीय पूल में चावल का लक्ष्य बढ़ाने पर चर्चा हुई है, राज्य सरकार, केंद्र सरकार को इस आशय का प्रस्ताव भेजेगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए जो इस प्रकार हैं…