युवाओं को आज सीएम साय देंगे जाॅब ऑफर लेटर

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जिला प्रशासन एवं नगर पालिक निगम द्वारा निर्मित को-वर्किंग स्पेस “आरंभ”, इनोवेशन सेंटर, “इनोवेट” एवं बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स का लोकार्पण 11 दिसंबर को करेंगे। साथ ही युवाओं को जाॅब ऑफर लेटर प्रदान करेंगे। नव उद्यमी महिलाओं को सम्मानित करेंगे।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री एवं नगरी प्रशासन एवं विकास मंत्री अरूण साव करेंगे। उल्लेखनीय है कि राजधानी रायपुर में को-वर्किंग स्पेस “आरंभ” का जयस्तंभ चौक स्थित मल्टीलेवल पार्किंग एवं इनोवेशन सेंटर, “इनोवेट” का भाठागांव अंतर राज्यीय बस टर्मिनल में निर्माण किया गया है। पंडरी, अटल एक्सप्रेस-वे फ्लाईओव्हर के नीचे बाॅक्स स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स बनाया गया है।

युवाओं को आज सीएम साय देंगे जाॅब ऑफर लेटर

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *