पहाड़ों पर बर्फबारी, एनसीआर में बारिश, बढ़ेगी ठंड, पारे में गिरावट शुरू

नोएडा: एनसीआर में सीजन की पहली बारिश रविवार देर शाम हुई। अक्टूबर और नवंबर पूरी तरीके से बगैर बारिश के चले गए थे। अब दिसंबर के पहले हफ्ते के बाद रविवार को देर शाम दिल्ली एनसीआर में कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई और कई जगहों पर तेज बारिश भी हुई। इसका अनुमान मौसम विभाग ने पहले ही लगा रखा था। अनुमान यह भी है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास तक जाएगा। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होना शुरू हो जाएगा।
शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *