‘दो रिक्शेवालों ने किया मेरा बलात्कार..’, ख़ुदकुशी से पहले युवती ने डायरी में लिखी आपबीती

अहमदाबाद: गुजरात में दिवाली के बाद से ही दुष्कर्म की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, ऐसा ही एक मामला वलसाड में प्रकाश में आया है. यहां दिवाली वाले दिन सफाई कर्मचारी ट्रेन के डिब्बे की सफाई कर रहे थे, तभी उन्‍हें ट्रेन के अपर बर्थ से लटकी हुई 19 वर्षीय एक युवती का शव मिला. पुलिस को उसके पास से मोबाइल फोन भी मिला था, जब पुलिस ने मोबाइल की छानबीन की, तो पता चला था की युवती गुजरात के नवसारी के निवासी है.
गुजरात रेलवे पुलिस को इस जांच के दौरान ही एक डायरी बरामद हुई थी. जिसमें लड़की ने लिखा था कि ख़ुदकुशी के दो दिन पहले वो रात के समय वडोदरा में उस जगह जा रही थी, जहां वह किराए से रहती है. इसी दौरान दो रिक्‍शे वालों ने उसका अपहरण कर लिया. फिर वडोदरा के वैक्सीन ग्राउंड ले जा कर उसके साथ बलात्कार किया. जिसके बाद एक बस वाले ने उसे सहायता देते हुए उसके घर पहुंचाया. इसके दो दिन बाद युवती ने परिवार वालों को बताया कि वह किसी से मिलने के लिए वलसाड जा रही है. हालांकि उसने परिजनों को बलात्कार की जानकारी नहीं दी. जिसके बाद गुजरात क्‍वीन ट्रेन से सुबह उसका शव डिब्बे में लटका हुआ मिला. बता दें कि यह ट्रेन वलसाड स्टेशन पर खाली हो जाती है, जिसके बाद ये यार्ड में खड़ी जाती है.
जब इस ट्रेन की सफाई करने सुबह कर्मचारी आए तो उन्हें शव मिला. फिलहाल पुलिस उस बस ड्राइवर की खोज कर रही है, जिसने लड़की सहायता की थी. वहीं पुलिस उन रिक्शेवालों को भी तलाश रही है, जिनका उल्लेख युवती ने अपनी डायरी में किया है.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *