किरन्दुल-लौह नगरी किरन्दुल डीएवी स्कूल के समीप यात्री प्रतिक्षालय में पिछले कई सालों से एक अज्ञात व्यक्ति रहता है जिसकी तबीयत शुक्रवार रात को अचानक ख़राब हो गई जिसके बाद वह बीमार हालात में ही पड़ा रहा और इसकी सूचना एक राहगीर के द्वारा एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर अध्यक्ष रवि दुर्गा को दिया और श्री दुर्गा ने बिना विलंब किये तत्काल उस मरीज के पास पहुँचकर एनएमडीसी परियोजना अस्पताल के डॉक्टर एल.के चौधरी के सहयोग से उसे एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल पहुंचाया और उस मरीज की तत्काल प्राथमिक उपचार शुरू कर दी।
इस नेक कार्य के लिये एनजीओ कलिंगा सोशल वेलफेयर के सदस्य बनमाली हरिजन और अनिल का बड़ा ही सहयोग रहा एवं परियोजना अस्पताल टीम का भी विशेष सहयोग रहा।
