रक्षाबंधन पर बांधिए इन भगवानों को राखी, पूरी होंगी सभी मनोकामनाएं

रक्षाबंधन का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल रक्षाबंधन 22 अगस्त को मनाया जाएगा । वैसे तो राखी का त्योहार भाई-बहन के प्यार का प्रतीक माना जाता है। रक्षा बंधन के दिन बहने अपने भाईयों की कलाई पर रक्षा सूत्र या राखी बांधती है। इसके साथ घर के पालतू पशुओं, पेड़-पौधों को भी राखी बांधी जाती है। लेकिन क्या आपकों मालूम है कि भगवानों को भी राखी बांधी जाती है। इस राखी पर जानिए किस भगवान को कौन सी राखी बांधने से होंगी आपकी मनोकामनाएं पूरी…

1-गणेश जी-

गणेश जी प्रथम पूज्य भगवान है, राखी के दिन सबसे पहले गणेश जी को राखी बांधनी चाहिए। गणेश जी को लाल रंग प्रिय है, इसलिये मान्यता है कि गणेश जी को लाल रंग की राखी बांधने से जीवन के सभी कष्ट और संकट दूर हो जाते हैं तथा ऋद्धि-सिद्धि की प्राप्ति होती है।

2- भगवान शंकर-

राखी का त्योहार सावन मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। सावन महीने का अंतिम दिन होने के कारण इस दिन भगवान शिव को राखी बांधने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

3- भगवान विष्णु –

भगवान विष्णु का प्रिय रंग पीला है, विष्णु जी को पीले रंग की राखी बांधना विशेष रूप से फलदायी है। भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इससे माता लक्ष्मी की भी कृपा प्राप्त होती है।

4-श्री कृष्ण –

भगवन कृष्ण द्रौपदी को अपनी बहन मानते थे तथा उनकी रक्षा का वचन दिया था। इसी कारण जब द्रौपदी को हस्तिनापुर की सभा में दुश्शासन चीर हरण कर रहा था तब भगवान कृष्ण ने चीर बढ़ा कर द्रौपदी के मान की रक्षा की थी। भगवान कृष्ण के राखी बांधने से सभी परिस्थितियां में रक्षा करते हैं।

5-हनुमान जी –

हनुमान जी संकट मोचक और रुद्रावतार माने जाते हैं। हनुमान जी को लाल रंग की राखी बांधनी चाहिए। ऐसा करने से मंगल ग्रह को शांत किया जा सकता है तथा बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *