इंटरनेट पर नोरा फतेही ने किया कब्ज़ा, ये जबरदस्त वीडियो देख नहीं झपकेंगी पलकें

बॉलीवुड फिल्मों कि जानी मानी एक्ट्रेस और डांसर नोरा फतेही एक बार फिर अपने डांस नंबर के जारी होते ही सोशल मीडिया पर छा गई हैं। जॉन अब्राहम एवं दिव्या खोसला कुमार स्टारर मूवी ‘सत्यमेव जयते 2’ के नवीनतम ट्रैक ‘कुसु कुसु’ में अपने सिजलिंग बेली डांस मूव्स से उन्होंने एक बार फिर दिल जीत लिया है। वह अब एक नए वीडियो में अपने डांस मूव्स से सोशल मीडिया पर धमाल मचा रही हैं।
वही सोशल मीडिया पर एक वीडियो तहलका मचा रहा है। जिसमें नोरा फतेही को ऑरेंज कलर की ड्रेस में देखा जा सकता है, ये ड्रेस बेली डांसिंग के लिए परफेक्ट दिखाई दे रही है। उनके साथ-साथ इस वीडियो में ‘कुसु कुसु’ सांग की सिंगर जारा खान भी सेक्सी मूव्स तथा गॉर्जियस लुक के साथ नाचती नजर आ रही हैं।

वही इस वीडियो को सेलेब्रिटी फोटोग्राफर वायरल भयानी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया गया है। इस वीडियो को यूजर्स इतना पसंद कर रहे हैं कि सामने आने के कुछ ही घंटों में इसे 1 लाख 60 हजार से अधिक बार देखा जा चुका है। इस सांग में डांसर एवं गायिका का कॉम्बो बाहर बेहतरीन दिखाई आ रहा है। बता दें कि जारा खान तथा देव नेगी क्रोंड ट्रैक ‘कुसु कुसु’ में नोरा के डांस मूव्स बहुत पसंद किए जा रहे हैं। 10 नवंबर को सांग रिलीज हुआ है। रिलीज के पश्चात् से ही नोरा के फुट-टैपिंग इंटरनेट पर ट्रेंड कर रहे हैं। सांग में नोरा आग की लपटों के बीच नाचती हुई नजर आ रही हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *