बाथरूम में छात्रा की मौत, हार्टअटैक की आशंका

रायगढ़। जिले के वैदिक स्कूल की 12वीं की छात्रा की सोमवार को मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्रा हॉस्टल के बाथरूम में बेहोश मिली, जिसे अस्पताल लाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। आशंका जताई जा रही है कि हार्ट अटैक से जान गई है। मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक मरने वाली छात्रा का नाम श्रेया गबेल है, जो जांजगीर चांपा के मालखरौदा थाना के पोता गांव की रहने वाली थी। वह वैदिक स्कूल के हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी, तभी उसकी तबीयत बिगड़ी। बताया जा रहा है कि छात्रा सुबह बाथरूम गई थी। वहां बेहोश होकर गिर गई।

उसकी सहेलियां मौके पर पहुंची। इसके बाद मामले की जानकारी स्कूल प्रबंधन को दी। स्कूल प्रबंधन छात्रा को अपेक्स अस्पताल ले जा रहा था, लेकिन छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही, छात्रा के परिजन रायगढ़ पहुंचे। पुलिस को बिना सूचना दिए और बिना पोर्स्टमॉर्टम के शव को अपने गृह ग्राम ले गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद जूटमिल पुलिस ने जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा पुलिस को सूचना दी है। वहीं जूटमिल पुलिस भी छात्रा के गांव जा रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *