बता दें कि विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के इस पोस्ट ने उनके फैंस को चौंका दिया है, साथ ही उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. इस पोस्ट को शेयर करते हुए विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) ने लिखा, ‘पिछले कुछ साल बहुत अच्छे रहे हैं. आप सभी के सहारे के लिए आपका शुक्रिया. अब खुद को रीसेट करने का समय आ गया है. 2025 में आखिरी बार मिलेंगे जब तक समय सही न हो जाए. दो आखिरी फिल्में और अनगिनत यादें. सब कुछ देने के लिए धन्यवाद. ‘हमेशा आभारी रहूंगा.’
विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) के इस पोस्ट को पढ़ने के बाद हर कोई बस ये सोच रहा है कि एक्टर ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का फैसला क्यों और किय कारण लिया है. विक्रांत मैसी के इस फैसले के बाद कई लोग उनके इस कदम के पीछे की वजह जानने को उत्सुक हैं.
हालांकि, विक्रांत मैसी ने खुद पोस्ट में लिखा है कि वह अब परिवार और निजी जिंदगी को प्राथमिकता देने के बारे में सोच रहे हैं. उनकी पत्नी शीतल ठाकुर (Sheetal Thakur) ने हाल ही में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है, जिसके बाद एक्टर ने अपने पारिवारिक कर्तव्यों का ध्यान रखने का फैसला किया है. एक अभिनेता के तौर पर उन्होंने हमेशा जिम्मेदारी से काम किया है और अब वह अपने परिवार के साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं.