मनरेगा के सहायक परियोजना अधिकारी ने जनपद पंचायत जशपुर की फील्ड में औचक निरीक्षण किया

आवास,सेरिगेशन शेड,डबरी और आरसीसी पुलिया निर्माण कार्यो की गुणवत्ता पूर्ण करने निर्देशित किया

जशपुरनगर। जशपुर जिले के ग्राम पंचायत अगड़ी के तुरिलोदम सहायक परियोजना अधिकारी मिथलेश पैकरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आवास समय पर पुर्ण नही हुए हैं उनको समयसीमा में पूर्ण करने के लिए कहा। साथ ही कार्यक्रम अधिकारी विकास प्रभात एक्का और तकनीकी सहायक भी उपस्थित थे।

जशपुर जनपद के अंतर्गत मनरेगा योजना सेरिगेशन शेड, डबरी निर्माण, आरसीसी पुलिया निर्माण निर्माण कार्यों का सहायक परियोजना अधिकारी मिथलेश पैकरा ने निरीक्षण किया साथ ही कर्मचारियों को गुणवत्ता पुर्ण करने का निर्देशित किया गया।

निरीक्षण के दौरान एपीओ ने कहा कि सभी कर्मचारी अपने-अपने फील्ड में महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत संचालित निर्माण कार्यों का रोजाना जानकारी भेजें। साथ ही नरेगा संबंधित रिकार्ड, मस्टर रोल, का भी निरीक्षण किया और कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *