आगामी निर्वाचन की तैयारी के संबंध में एसडीएम ने ली बैठक,मतदाता सूची, मतदान केंद्र और रूट चार्ट के संबंध में दिए आवश्यक निर्देश

जशपुरनगर। जशपुर एसडीएम ओंकार यादव ने आज आगामी निर्वाचन की तैयारी के संबंध में अपने कार्यालय में समीक्षा बैठक ली और मतदाता सूची, मतदान केंद्र, रूट चार्ट, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर बैठक में जशपुर तहसीलदार जयश्री राजनपथे, जनपद सीईओ  लोकहित भगत, नगरपालिका सीएमओ योगेश्वर उपाध्याय एवं अन्य कर्मचारीगण उपस्थित थे।

एसडीएम यादव ने आगामी नगरीय एवं पंचायत आम निर्वाचन के सुचारु रुप से संपादन हेतु निर्वाचन संबंधी कार्य को सर्व प्रथम प्राथमिकता देते हुए निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के लिए कहा।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *