दुबई सरकार की तरफ से बोनी कपूर के परिवार को मिला जन्मदिन का खास तोहफा

मनोरंजन के जाने माने मशहूर फ़िल्मकार-डायरेक्टर बोनी कपूर अपने जन्मदिन के मौके पर दुबई गए हुए हैं। उनके साथ उनकी बेटियां जाह्नवी कपूर एवं खुशी कपूर भी हैं। इस के चलते उन्हें दुबई सरकार की तरफ से गोल्डन वीजा दिया गया। बोनी कपूर को दुबई सरकार ने गोल्डन वीजा दिया। इस अवसर पर उनकी दो बेटियां खुशी कपूर तथा जाह्नवी कपूर दोनों साथ में उपस्थित थीं।
वही बोनी कपूर ने ट्विटर पर दो फोटोज साझा करके दुबई सरकार का शुक्रिया अदा किया है। बता दे कि बोनी कपूर का 11 नवंबर को जन्मदिन था तथा वो अपनी दोनों बेटियों के साथ दुबई में जन्मदिन मना रहे हैं। बोनी कपूर की तीसरी बेटी अंशुला कपूर तथा बेटा अर्जुन कपूर किसी कारण दुबई नहीं पहुंच पाए हैं।
वही हाल ही में कुछ दिनों पहले ही जाह्नवी एवं खुशी दुबई के रेगिस्तान में मौज मस्ती करते हुए दिखाई दिए थे उन्होंने कुछ फोटोज भी सोशल मीडिया पर साझा की थीं। उनकी ये तस्वीरें बहुत वायरल हुई थी उसमे वह बहुत बोल्ड लग रही हैं। जाह्नवी ने ब्राउन टैंक टॉप एवं शॉर्ट्स पहने हैं। वह डेजर्ट राइड एंजॉय करती दिखाई दे रही हैं। इन तस्वीरों में खुशी ने भी जाह्नवी के जैसे ब्राउन टैंक टॉप और ब्लैक शॉर्ट्स पहने हैं। वही बात यदि जाह्नवी की प्रोफेशनल लाइफ की करें तो वह अंतिम मूवी रूही में दिखाई दी थीं। इसके साथ ही एक्ट्रेस अब गुड लक जेरी एवं दोस्ताना 2 में दिखाई देने वाली हैं।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *