गोपाष्टमी पर शक्ति की महिलाओं ने वृंदावन गौशाला पहुंचकर गौ माताओं को खिलाया गुड़ एवं चना-
सक्ति– 12 नवंबर को गोपाष्टमी के पावन पर्व पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति शाखा के पदाधिकारी सदस्यों ने शहर से लगे नंदेलीभाटा में डीएम चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित वृंदावन गौशाला मैं पहुंच कर गौ माताओं को गुड़ एवं चना खिलाया, इस अवसर पर अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति के सदस्यों ने गोपाष्टमी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज पूरे देश दुनिया में गौ माता की सेवा हम सभी को नित- निरंतर करनी चाहिए तथा आज गोपाष्टमी का यह पावन पर्व है एवं इस अवसर पर हमें गौ माता की सेवा करने का अवसर मिला है, इस दौरान अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की अध्यक्ष उषा अग्रवाल, अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति शक्ति इकाई की अध्यक्ष रिंकू आनंद अग्रवाल, अंतरराष्ट्रीय अग्रवाल महिला सम्मेलन छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की कोषाध्यक्ष हेमलता बंसल, सारिका अग्रवाल,अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला समिति छत्तीसगढ़ प्रदेश इकाई की पूर्व अध्यक्ष गीता अग्रवाल, मीना दिलीप अग्रवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे