मांदर की थाप में थिरके मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक और कलेक्टर

अंबिकापुर। आज पूरे प्रदेश में बिरसा मुंडा के जयंती पर जनजा​तीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस दौरान प्रदेश के अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी अवसर पर आज अंबिकापुर में भी जनजा​तीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।

इस असवर पर आज मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े पहुंची हुई है। साथ ही इस कार्यक्रम में अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल और कलेक्टर भी मौजूद है। इस दौरान मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने मांदर की थाप पर जमकर थिरके। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है। वीडियो में मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और विधायक राजेश अग्रवाल नजर आ रहे हैं। साथ ही अंबिकापुर कलेक्टर भी दिखाई दिए है। इस दौरान विधायक राजेश अग्रवाल और कलेक्टर ने मांदर बजाया और मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े आदिवासियों के साथ थिरकते हुए नजर आ रही है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *