दुबई वेकेशन से Ananya Panday ने शेयर किया बिकिनी फोटो, बेस्टी Suhana Khan और मां भावना हुए इंप्रेस

एक्ट्रेस अनन्या पांडे इन दिनों दुबई में छुट्टियां मना रही हैं. एक्ट्रेस ने वहां से अपनी वेकेशन की ब्लू बिकिनी में फोटो शेयर की है. फोटोज में वो कैमरे के सामने अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. अनन्या पांडे (Ananya Panday) की इन फोटोज पर उनकी बेस्टी सुहाना खान और मां भावना पांडे ने रिएक्ट किया है. दोनों का कमेंट कुछ ही मिनटों में वायरल हो गया है और लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है.

बता दें कि अनन्या पांडे इन फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन लिखा कि ‘शानदार छुट्टियां, प्यार भरे स्वागत के लिए धन्यवाद. मैं बहुत जल्द वापस आऊंगी.’ इन तस्वीरों में एक्ट्रेस बिकिनी में भी नजर आईं. इसके साथ ही फोटो में नाश्ते की तस्वीर भी शेयर की गई. फोटोज में अनन्या पांडे बीच पर मल्टी कलर बिकिनी में अपनी टोन्ड बॉडी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. दूसरी फोटो में उन्होंने ब्लू बिकिनी पहनी हुई है. एक अन्य फोटो में एक्ट्रेस पब में बैठकर मोबाइल फोन का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं.

इस फिल्म में दिखेंगी अनन्या

अनन्या पांडे (Ananya Panday) के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह करण जौहर की आने वाली अनटाइटल्ड फिल्म में काम करती नजर आएंगी. यह फिल्म 14 मार्च 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म ‘किल’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले लक्ष्य आगामी रोमांटिक फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे के साथ नजर आएंगे और लक्ष्य ने अपने संबंधित इंस्टाग्राम हैंडल पर आगामी फिल्म के कई पोस्टर साझा किए हैं.

‘चांद मेरा दिल’ का पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म एक प्रेम कहानी है. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए दोनों ने पोस्ट को कैप्शन दिया, ‘प्यार में थोड़ा पागल हो गया हूं. विवेक सोनी द्वारा निर्देशित ‘चांद मेरा दिल’ 2025 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *