बॉलीवुड फिल्मों के मशहूर सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान आज अपना 24वां जन्मदिन मना रहे है। आर्यन अपनी लाइफ के नये पड़ाव में कदम रखने जा रहे हैं। इसलिये हर कोई अपने-अपने ढंग से आर्यन को पहले से ही जन्मदिन की बधाई दे रहा है। जन्मदिन के अवसर पर आर्यन को खास महसूस कराने के लिये उनकी चचेरी बहन आलिया छिबा ने भी एक पोस्ट भी साझा किया है।
वही आलिया की थ्रोकबैक फोटो को सुहाना एवं अर्जुन ने भी साझा किया है। आर्यन के जन्मदिन पर उनके भाई-बहन उन्हें खास महसूस कराने का प्रयास कर रहे हैं। इससे अच्छी बात क्या होगी। आपको बता दें कि आर्यन बीते माह 24 दिन के लिये ड्रग्स केस में हिरासत थे। पिछले कुछ दिन आर्यन की जिंदगी के कठिन दिनों में से एक थे। ऐसे में आर्यन का जन्मदिन वास्तव में उनके लिये बहुत खास होने वाला है।