फैंस के साथ सेलेब्स भी हुए रश्मि देसाई के दीवाने

टेलीविज़न इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री रश्मि देसाई को आज कौन नहीं जानता हैं। वह निरंतर चर्चाओं में बनी रहती हैं तथा सोशल मीडिया पर भी वह बहुत सक्रीय हैं। रश्मि की तस्वीरें बहुत वायरल होती हैं तथा वीडियोज को भी बहुत व्यूज प्राप्त होते हैं। इंडस्ट्री में रश्मि देसाई ने केवल हिंदी सीरियल में ही काम नहीं किया है, बल्कि कई और भाषाओं में भी अपने अभिनय का लोहा मनवा चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं, जोकि मालदीव के रिजॉर्ट की हैं। इन तस्वीरों में रश्मि काफी हॉट एवं ब्यूटीफुल दिखाई दे रही हैं।
वही इंस्टाग्राम पर रश्मि देसाई ने तस्वीरें साझा कर लिखा, ”Youniverse।” तस्वीरों पर अब तक एक लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं तथा फोटोज वायरल हो गई हैं। समुद्र किनारे बीच पर खड़ीं रश्मि ने ब्लैक कलर की ट्यूब टॉप पहन रखी है। साथ-साथ उनके कपड़े क्रीम कलर के हैं, जिसमें वह बहुत जबरदस्त नजर आ रही हैं।

वही रश्मि की तस्वीरों को प्रशंसक बहुत पसंद कर रहे हैं। बिग बॉस की प्रतियोगी रहीं शेफाली बग्गा ने भी कॉमेंट किया है। उन्होंने OMG लिखा तथा फायर का इमोजी बनाया। इसके अतिरिक्त, प्रणिता पंडित ने अभिनेत्री को हॉट बताते हुए लिखा, ”हे हॉटी”। तस्वीरों में रश्मि देसाई पोज देते हुए नजर आ रही हैं। गॉगल्स में रश्मि का लुक बहुत बोल्ड नजर आ रहा है। उन्होंने अपने हाथ में पर्स भी पकड़ रखा है। साथ-साथ एक फोटो में रश्मि समुद्र की तरफ देख रही हैं, जिसमें उन्होंने अपने हाथों को उठा रखा है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *