क्षत्रिय समाज ने बधाई एवम शुभकामनाएं प्रदान की।
गीदम :- छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के कार्यकारिणी का निर्वाचन महासमुंद में रखा गया था। जिसमें पूरे प्रदेश के शिक्षक साथी उपस्थित हुए थे। छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ में काफी लंबे समय से जुड़े रहने एवं संगठन गतिविधियों में सदैव अग्रणी रहने के कारण इस बार दक्षिण बस्तर दंतेवाडा से प्रदेश अध्यक्ष के नामांकन हेतु संजय सिंह का नाम प्रस्तावित किया गया। जिसका निर्वाचन आज महासमुंद में हुआ। निर्वाचन प्रक्रिया पूर्ण होने पश्चात संजय सिंह को 183 मत एवं उनके प्रतिद्वंदी को 60 मत मिला। जिससे संजय सिंह ने यह निर्वाचन 123 मतों से यह चुनाव जीत लिया। सिंह पूर्व से ही संगठन के संचालन एवं कार्यों में संलग्न रहे हैं। इनके छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ में अच्छी पकड़ है, साथ ही अन्य संगठन में भी ये महत्वपूर्ण भूमिका में रहते है। इस कारण पूरे छत्तीसगढ़ के शिक्षकों ने इस बार दक्षिण बस्तर दंतेवाडा के संजय सिंह को अध्यक्ष पद हेतु चुना गया। साथी ही समाज के सुकमा निवासी शैलेन्द्र सिंह जी को भी प्रांतीय मंत्री के पद पर चुना गया।
संजय सिंह द्वारा प्रदेश अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ के पद पर निर्वाचित होने के लिए क्षत्रिय समाज गीदम के समाज प्रमुखों व अध्यक्ष सुजीत सिंह सहित पूरी कार्यकारणी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष सुजीत सिंह ने कहा कि यह समाज के लिए गर्व का विषय हैं, हमारे समाज से शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष बनने से पूरा समाज हर्षित हैं।वार्षिक महोत्सव में संजय सिंह का पूरे समाज के सामने सम्मान किया जाएगा