कार खाई में गिरने से युवक की मौत, एक अन्य की हालत नाजुक

कोरबा। कार बेकाबू होकर खाई में जा गिरी। इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई। मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक अम्बिकापुर के रहने वाले अंकित कुमार और उनके दोस्त विवेक चंद किसी काम से बिलासपुर गए हुए थे। मंगलवार देर शाम काम खत्म होने के बाद दोनों वापस अम्बिकापुर आ रहे थे। इसी दौरान कटघोरा-अंबिकापुर नेशनल हाईवे मदनपुर घाट के पास उनकी कार बेकाबू होकर 25 फीट नीचे खाई में जा गिरी।

इसके बाद राहगीरों ने 112 पर काल कर हादसे की सूचना दी। मोरगा थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। मेडिकल टीम पर जब तक खाई के नीचे उतरी अंकित कुमार की मौत हो गई थी। वहीं उसका दोस्त विवेक गंभीर रूप से घायल था। जिसे तत्काल इलाज के लिए कटघोरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। घायल विवेक चंद ने बताया कि दोनों दोस्त ऑटो डील का काम करते हैं। वाहन खरीद कर अंबिकापुर वापस लौट रहे थे, इसी दौरान हादसा हो गया।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *