भिलाई स्टील प्लांट के सामने प्रदर्शन, दीवाली पर बकाया एरियर जारी करने की मांग पर अड़े कर्मचारी

भिलाई। दिवाली का त्योहार के लिए दो से दिन बचे हुए हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य के कर्मचारियों को पहले ही महंगाई भत्ते का तोहफा दे दिया है। तो अब बीएसपी और सेल की सभी इकाइयों के कर्मचारी संयुक्त ट्रेड यूनियन के बैनर तले 28 अक्टूबर को सुबह 5 बजे से बड़ी हड़ताल पर डटे हुए हैं। इस हड़ताल में संयुक्त ट्रेड यूनियन के 8 यूनियन शामिल हैं। 11 ट्रेड यूनियन का BSP के सभी गेट पर प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी संख्या में पुलिस और CISF ने मोर्चा संभाला है।

बता दें कि बीएसपी कर्मचारी अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल कर रहे हैं। उसमें 2017 से प्रभावी वेतन समझौते, बकाया 39 माह के एरियर, ठेका कर्मचारियों को वेतन देने, ठेकाकर्मियों के ईएसआई की सीमा बढ़ाने, बोनस सहित अन्य कई मांग शामिल हैं। यह हड़ताल पूरे देश के स्टील प्लांट और खदानों में होगी। इसे सफल बनाने सुबह से ही सभी यूनियन के लोग पर्चे बांटकर माहौल बना दिया है।

बता दें कि बीएसपी कर्मचारियों की वेतन बढ़ोतरी और करीब 39 माह का बकाया एरियर को लेकर ये प्रदर्शन किया जा रहा है। हालांकि उनका कहना है कि दिवाली के मौके पर उनको भी बकाया ​एरियर का भुगतान किया जाना चाहिए। हड़ताल की तैयारी कर्मचारियों ने पहले से ही कर ली थी। अन्य कर्मचारियों को जागरूक करने के लिए पर्चे भी बांटे गए थे। अब देखना होगा कि उनकी इस हड़ताल का असर कितना होता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *