रायपुर रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन

रायपुर, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल में रेलवे सुरक्षा बल विभाग द्वारा कर्तव्य पालन/ड्युटी के दौरान शहीद हुये पुलिस कर्मियों की स्मृति मे प्रतिवर्षानुसार दिनांक 21.10.2024 को रायपुर मंडल के रायपुर स्टेशन स्थित नये बैरक में पुलिस स्मृति दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान रेलवे सुरक्षा बल के विभिन्न रेलो के 14 बल अधिकारीयों व बल सदस्य जो अपने कर्तव्य पालन के दौरान शहीद हो गये थे उनका स्मरण कर उन्हें श्रद्धाजली अर्पित की गई।
इस दौरान रमन कुमार, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त रायपुर, विनोद कुमार लांझीवार सहायक सुरक्षा आयुक्त, संदीप डी खीरटकर सहायक सुरक्षा आयुक्त रायपुर एवं मंडल मुख्यालय के अधिकारी व बल सदस्य उपस्थित थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *