जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जगन्नाथ मंदिर पहुंची। जिसके बाद राष्ट्रपति एयरपोर्ट से सुबह 10:30 बजे भिलाई पहुंचेंगी। सुबह 11 बजे IIT भिलाई के चौथे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।

जिसके बाद दोपहर 1:30 बजे भिलाई से राजभवन पहुंचेंगी। दोपहर 3:30 बजे पं.दीनदयाल उपाध्याय स्मृति चिकित्सा एवं आयुष विवि जाएंगी। वहां चिकित्सा एवं आयुष विवि के तीसरे दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी। दीक्षांत समारोह के बाद वापस रायपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगी।

बता दें कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के छत्तीसगढ़ दौरे का आज दूसरा दिन है। वे रायपुर और भिलाई में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी। उनके साथ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी मौजूद रहेंगे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *