सफाई ब्यवस्था को लेकर नगरवासियों मे सहयोग का अभाव: सी एम् ओ

तिल्दा नेवरा- नगर स्वच्छता को लेकर तिल्दा-नेवरा मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनिश ठाकुर ने कहा कि सफाई ब्यवस्था के मामले में नगरपालिका में संसाधन‌ का अभाव है , औसतन सफाई कर्मीयो की कमी के चलते सफाई ब्यवस्था की गति धीमी है , फिर भी नगरपालिका का प्रयास रहता है कि सफाई ब्यवस्था के मामले पर जहां तक हो सके , सकारात्मक पहल होना चाहिए ,वहीं नगर के ब्यवसायियो व यहां के वासिंदो से भी अपिल किया गया है कि स्वच्छता पर सहयोग प्रदान करें , वेस्टेज सामाग्रीयो को एक निश्चित जगह पर एकत्रित कर सफाई कर्मियों के सुपुर्द किया जावे। साथ ही नगर में सभी वार्ड में पूर्ण रूप से साफ सफाई हो इसके लिए हम स्वयं परीक्षण करते रहते है। वही आम जनता से भी अपील करता हू की नगर मे कचरा गाड़ी पहुँच रही है उसका उपयोग करे ताकि सभी के सहयोग से नगर को साफ रखा जा सके।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *