बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद मुंबई पुलिस अलर्ट, क्राइम ब्रांच सलमान खान के करीबियों की इकट्ठा करेगी जानकारी

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है. पुलिस ने कहा कि क्राइम ब्रांच, एंटी टेरेरिस्ट सेल, स्पेशल ब्रांच और क्राइम ब्रांच की CIU को जिम्मेदारी दी गई है कि वे बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान से जुड़े उनके करीबी दोस्तों या उनके करीबी बिजनेसमैनों की सभी जानकारी इकट्ठा करें ताकि भविष्य में ऐसे संभावित अटैक दुबारा किसी पर ना हो. क्राइम ब्रांच को यह भी कहा गया है कि वे उस मार्ग का पता लगाएं जहां से हथियार आसानी से मुंबई में आ रहा है लेकिन किसी को इनपुट या रेडार पर नहीं मिल रहा है.

पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम जीशान सिद्दीकी का बयान दर्ज कर सकती है. पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या कोई था जो बाबा को जान का खतरा दे सकता था?पुलिस यह भी जानना चाहती है कि क्या कोई SRA प्रोजेक्ट को लेकर बात इतनी बढ़ गई कि कोई बाबा को मारने की सुपारी दे सकता था?

मुंबई पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि इस घटना का मतलब ही है कि पुलिस का इंटेलिजेंस फेल हो गया है. पुलिस को कहीं से नहीं लगता था कि लॉरेंस बिश्नोई बाबा सीद्दीकी के निशाने पर हो सकते हैं, इसलिए पुलिस यह भी जानना चाहती है कि किसी पर उन्हें शक है या किसी को उन को लेकर कोई शिकायत है.

बाबा सीद्दीकी सलमान खान के करीबी मित्रों में से एक थे. उनकी हत्या के बाद, सलमान खान के दूसरे दोस्तों और उनके करीबी लोगों की क्राइम ब्रांच जानकारी प्राप्त करेगी.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *