मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हमें लोगों तक पहुंचाना है-सिद्धेश्वरी सिंह
सक्ति-छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य एवं बलौदा बाजार-भाटापारा जिले की महिला मोर्चा की जिला सह प्रभारी सिद्धेश्वरी सिंह 10 नवंबर को भटगांव क्षेत्र के भाजपा महिला मोर्चा द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुई, इस दौरान पूर्व विधायक एवं भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ सनम जांगड़े, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुलोचना यादव, जिला महामंत्री सत्यभामा साहू एवं प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा मंत्री श्याम बाई साहू प्रमुख रूप से मौजूद रहे
इस दौरान महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन भी किया गया, साथ ही महिला मोर्चा के संगठनात्मक विषयों पर भी विस्तार पूर्वक कार्यकर्ताओं के माध्यम से चर्चा हुई, इस दौरान जिले की सह प्रभारी सिद्धेश्वरी सिंह ने कहा कि आज भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश में एक सशक्त विपक्ष की भूमिका में कार्य कर रही है, तथा केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां भारतीय जनता पार्टी ने वर्ष 2014 के बाद से निरंतर देश के विकास के लिए काम किया है, मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं से भी आज लोगों में उत्साह है, एवं गांव- गांव,शहर-शहरमें अटल आवास योजना तथा ग्रहणी महिलाओं को गैस चूल्हा सहित विभिन्न योजनाओं से आज देश का कल्याण हुआ है, साथ ही हम सभी को मिलकर प्रधानमंत्री मोदी के जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाना है एवं उसका लाभ दिलाना है
इस दौरान भाजपा के अन्य नेताओं ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया, उल्लेखित हो कि प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा कार्यसमिति सदस्य एवं बलौदा बाजार भाटापारा जिले की जिला सह प्रभारी सिद्धेश्वरी सिंह निरंतर जिले के विधानसभा क्षेत्रों में एवं मंडलों में प्रवास कर महिला मोर्चा के संगठन को सक्रिय बनाने में तत्परता के साथ जुटी हुई है