क्या है छठ पूजा में चढ़ने वाले प्रसाद का महत्व

छठ पूजा प्रकृति से जुड़ा त्यौहार है। आस्था के इस महापर्व में प्राकृतिक वस्तुओं की अहमियत बेहद है। इसलिए इस पूजा के प्रसाद में प्राकृतिक वस्तुओं, मौसमी फलों तथा सभी तरह के फल-फूलों का इस्तेमाल होता है। यह त्यौहार प्रकृति के नजदीक ले जाता है। इसके प्रसाद की बड़ी अहमियत है। जानिए, हर एक तरह के प्रसाद की अहमियत…
ठेकुए में है ठंड से बचाव का उपाय:-
छठ पूजा में वैसे तो कई प्रकार के प्रसाद चढ़ाए जाते हैं मगर उसमें सबसे महत्वपूर्ण ठेकुए का प्रसाद होता है, जिसे गुड़ एवं आटे से बनाया जाता है। छठ की पूजा इसके बगैर अधूरी मानी जाती है। छठ के सूप में इसे सम्मिलित करने के पीछे यह वजह है कि छठ के साथ सर्दी का आरम्भ हो जाता है तथा ऐसे में ठंड से बचने और स्वास्थ्य को ठीक रखने के लिए गुड़ बेहद लाभदायी होता है।
केले है फायदेमंद:-
छठ में केले की भी विशेष अहमियत है। यही कारण है कि प्रसाद के तौर पर इसे बांटा तथा ग्रहण किया जाता है। इसके पीछे तर्क यह है कि छठ त्यौहार बच्चों के लिए किया जाता है तथा सर्दियों के मौसम में बच्चों में गैस की दिक्कत हो जाती है। ऐसे में उन्हें इस दिक्कत से बचाने के लिए प्रसाद में केले को सम्मिलित किया जाता है।
डाभ है बड़ा गुणकारी:-
छठ के प्रसाद में डाभ नींबू जो कि एक खास तरह का नींबू है चढ़ाया जाता है। ये नजर आने में बड़ा एवं बाहर से पीला व भीतर से लाल होता है। आपको बता दें डाभ नींबू हमारी सेहत के लिए बहुत फलदायी होता है तथा ये हमें कई बीमारियों से दूर रखता है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *