गिरफ्तार हुआ विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाला अपराधी

भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली की बेटी को रेप की धमकी देने वाले व्यक्ति को मुंबई पुलिस ने बुधवार को अरेस्ट कर लिया है। अपराधी का नाम रामनागेश अलिबथिनी है तथा उसे हैदराबाद से अरेस्ट किया गया है। 23 वर्षीय रामनागेश अलिबथिनी को मुंबई की सायबर सेल पुलिस ने अरेस्ट किया है। अपराधी रामनागेश सॉफ्टवेयर इंजीनियर है तथा वह पहले फूड डिलीवरी ऐप के लिए सॉफ्टवेयर बनाने का काम करता था।
बता दें कि टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के विरुद्ध प्राप्त हुई हार के पश्चात् विराट कोहली और उनके परिवार को धमकियां मिली थीं। ट्विटर पर एक अनजान अकाउंट से विराट कोहली एवं बॉलीविड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की बेटी को रेप की धमकी प्राप्त हुई थी। जिस अकाउंट से ट्वीट किया गया था उसे डिलीट कर दिया गया।
वही कोहली की बेटी को ट्विटर पर दुष्कर्म की धमकी प्राप्त होने के मामले में दिल्ली महिला आयोग ने संज्ञान लिया था। दिल्ली महिला आयोग की तरफ से पुलिस को नोटिस भेजा गया। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने घटना को बहुत ही शर्मनाक करार दिया। स्वाति मालीवाल ने पुलिस को नोटिस देते हुए अपराधी की शीघ्र से शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। बता दे कि कोहली ही नहीं भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को भी प्रशंसकों का निशाना बनना पड़ा था। सोशल मीडिया पर उनके विरुद्ध आपत्तिजनक बयान दिया गया था।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *