धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण करने पहुंचे…सीएमओ गहलोत

सक्ती- सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सक्ति में  धनवंतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण 9 नवंबर को रात्रि लगभग 7.00 पहुंचे मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत तथा उनके साथ राजेशचंद्र त्रिवेदी भी थे ने किया,निरीक्षण के दौरान मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रवीण सिंह गहलोत ने मेडिकल स्टोर में उपस्थित कर्मचारियों को कहा कि दुकान में खुलने तथा बंद होने समय नही लिखा गया है जिसके कारण दवाई लेने आने वालो को असुविधा हो रही है तथा कल से खुलने का समय और बंद होने का समय बाहर में लिखा होना चाहिये तथा अंदर जाकर दवाईयां का निरीक्षण किया, मुख्यमंत्री भूपेष बघेल 20 अक्टूबर 2021 को अपने निवास कार्यालय से वीडियों काॅन्फ्रेसिंग के जरिये धन्वंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर योजना का षुभारंभ किया था । नगर में धनवंतरी मेडिकल स्टोर खुलने से नागरिकों को एमआरपी दर में 50 प्रतिषत में कम में दवाई मिलने से बड़ी राहत मिली है,निरीक्षण के दौरान नगर पालिका के राजेशचंद्र त्रिवेदी तथा इब्राहिम खान साथ में थे।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *