श्री श्री दुर्गा मंदिर बचेली में नवरात्रि पर्व धूम धाम से मनाया जा रहा

भक्तो ने जलाए आस्था के 201 मनोकामना ज्योत,नौ दिन होगी विशेष पूजा।

बचेली :- श्री श्री दुर्गा मंदिर आरईएस कालोनी में शक्ति एवं माता की उपासना का पावन पर्व नवरात्रि इस बार विशेष रूप से मनाई जा रही है। बता दे की मंदिर परिसर सहित मुख्य मार्ग तक की साज सज्जा देखकर माता के भक्त प्रफुल्लित है। मंदिर परिसर रंग बिरंगी रौशनी से सराबोर है वही माता रानी की नौ दिनों तक विशेष पूजा अर्चना की जा रही है। पुजारी रौशन पांडे द्वारा पाठ किया जा रहा है प्रतिदिन भक्तो द्वारा अलग अलग भोग प्रसाद बनवाकर माता रानी को भोग लगाया जा रहा है एवं बड़ी संख्या में भक्त आरती में सम्मिलित होकर प्रसाद ग्रहण कर रहे है। माता रानी को प्रसन्न करने हेतु मंदिर परिसर में ही पारंपरिक गरबा नृत्य मातृ शक्तियों द्वारा किया जा रहा है। पहला मौका है जब मनोकामना हेतु माता के भक्तो ने 201 ज्योत जलवाई है। मंदिर की नई संचालन समिति के कार्य से नगरवासी संतुष्ट है। बता दे की 11 तारीख दिन शुक्रवार को हवन के पश्चात दोपहर को एक बजे से महाभंडारे में नगर के सभी भक्तो को मंदिर समिति के अध्यक्ष चंदर जयसवाल द्वारा आमंत्रित किया गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *