शो में दिखा Salman Khan का ‘भूत’, ‘भविष्य’ और ‘वर्तमान’, 18 कंटेस्टेंट की हुई घर में एंट्री

मोस्ट अवेटेड शो बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. शो के होस्ट सलमान खान (Salman Khan) ने रविवार रात 9 बजे कलर्स टीवी के इस कार्यक्रम की शुरुआत की है. सबसे पॉपुलर शो ‘बिग बॉस-18’ में एंट्री लेने वाली पहली कंटेस्टेंट चाहत पांडे (Chahat Pandey) बन गई हैं. शो की शुरुआत सलमान खान के अतीत, वर्तमान और भविष्य को एक साथ दिखाने से हुई है. एआई की मदद से युवा सलमान, मौजूदा सलमान और भविष्य के सलमान खान एक साथ नजर आए.

जिसके बाद सलमान खान (Salman Khan) ने सभी प्रतियोगियों का एक-एक करके परिचय कराया है. इस शो में अब तक 18 प्रतियोगी हिस्सा ले चुके हैं. इन प्रतियोगियों के नामों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी. अब रविवार रात 9 बजे शो की धमाकेदार शुरुआत हुई. इसके साथ ही देशभर से कई लोकप्रिय चेहरों को उद्घाटन समारोह में आमंत्रित किया गया है. शो की शुरुआत में अनिरुद्धाचार्य जी (Aniruddhacharya) भी मौजूद थे और सलमान खान के साथ कॉमेडी बॉय पेश कर रहे हैं.

शो की शुरुआत बिग बॉस की आवाज से हुई

शो की शुरुआत बिग बॉस (Bigg Boss) की कर्कश आवाज के साथ हुई. बिग बॉस ने सबसे पहले शो के 15 साल के इतिहास के बारे में बताया और प्रतियोगियों के भविष्य की झलक भी दी है. बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में अब तक 18 कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल हो चुके हैं. बिग बॉस ने ओपनिंग सेरेमनी में कहा कि कई घर वालों की किस्मत चमकेगी और कई की किस्मत टूटेगी भी.

इन कंटेस्टेंट्स को मिली एंट्री

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) में सबसे पहले टीवी एक्ट्रेस चाहत पांडे (Chahat Pandey) की एंट्री हुई. इसके बाद टीवी एक्टर अविनाश मिश्रा, शहजादा धामी और 90 के दशक की पॉपुलर एक्ट्रेस शिल्पा शिरोडकर भी पहुंचे हैं. इसके साथ ही नेता तजिंदग सिंह बग्गा ने भी एंट्री ले ली है. एंट्री के वक्त सलमान खान ने सभी कंटेस्टेंट्स से अपनी पिछली जिंदगी के बारे में भी चर्चा की.

इन प्रतियोगियों के बीच खिताब के लिए जंग खेली जाएगी

बिग बॉस 18 (Bigg Boss 18) शो में विवियन डीसेना, ईशा सिंह, करणवीर मेहरा, नायरा बनर्जी, मुस्कान बामने, ऐलिस कौशिक, चाहत पांडे, शिल्पा शिरोडकर, एडवोकेट गुणरत्न, सदावर्ते, रजत दलाल, तंजिंदर सिंह बग्गा, चुम दरांग, शहजादा धामी, अविनाश खान, अविनाश खान शामिल हुए हैं. वहीं पत्नी सारा अरफिन खान, हेमा शर्मा (वायरल आंटी) और श्रुतिका अर्जुन का नाम शामिल है. ये प्रतियोगी आज से शुरू हो रहे बिग बॉस के चक्रव्यूह में जीत हासिल कर ट्रॉफी अपने नाम करने की कोशिश करेंगे.

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *