उर्वशी के आउटफिट्स, उनका मेकअप, उनके बोल्ड फोटोशूट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते रहते हैं। उर्वशी ख़ुद भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अपनी सिजलिंग फोटोज़ इंटरनेट पर शेयर करती रहती हैं।
अब हाल ही में एक्ट्रेस के कुछ सेंशेनल वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं जिन्हें देखकर फैंस आहें भर रहे हैं। इन वीडियोज़ में उर्वशी इतनी हॉट लग रही हैं कि उनके ऊपर से नज़र हटाना आपके लिए भी मुश्किल हो जाएगा। इन वीडियोज़ की खास बात ये है कि इनमें उर्वशी अकेली नहीं, बल्कि इजिप्टियन सुपरस्टार मोहम्मद रमदान के साथ नज़र आ रही हैं। वीडियो में रमदान के साथ उर्वशी की कैमिस्ट्री इंटरनेट का पारा बढ़ा रही है।
दरअसल, रमदान और उर्वशी ने फिल्मफेयर के लिए एक फोटोशूट करवाया है जिसके BTS वीडियो एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए हैं। इस फोटोशूट में एक्ट्रेस ने एक साइड ऑफ शोल्डर थाई सल्टि ड्रेस पहनी हुई है जिसके साथ एक्ट्रेस ने हाई हील्स कैरी की हैं। इस लुक में चार चांद लगाने के लिए एक्ट्रेस ने लाल रंग की हॉट रेड लिप्सिटक लगाई है साथ ही कानों में लंबे ईयररिंग्स पहने हैं और अपने बालों को खुला छोड़ा है।