टीवी इंडस्ट्री की जानीमानी एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना अपनी फोटोज़ को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। करिश्मा की हॉट एंड बोल्ड फोटोज़ आए दिन सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। अगर आप करिश्मा तन्ना का इंस्टाग्राम पर सिजलिंग और सैक्सी फोटोज़ से उनका अकाउंट भरा पड़ा है।
अब हाल ही में एक्ट्रेस ने फिर से अपनी कुछ रिवीलिंग फोटोज़ इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जिनमें वो बहुत सेंशुअस लुक दे रही हैं। इन फोटोज़ में एक्ट्रेस ब्राउन ट्राउज़र और ब्लेज़र में नज़र आ रही हैं। फोटोज़ को सेंशुअस लुक देने के लिए करिश्मा ने अपने ब्लेज़र के कुछ बटन खोले हुए हैं जिसमें से उनकी बॉडी नज़र आ रही है। ब्लेज़र के साथ एक्ट्रेस ने गले में चोकर पहना हुआ है जो हल्का-फुल्का उनकी स्किन से मेल खा रहा है।
करिश्मा की ये फोटोज़ फैंस को भी काफी पसंद आ रही हैं और लोग उनके पोस्ट पर कमेंट कर उन्हें आग बता रहे हैं। वहीं फेमस टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने भी करिश्मा की फोटोज़ पर कमेंट उनकी तारीफ की है। देखें तस्वीरें।
आपको बता दें कि करिश्मा इंडस्ट्री की फेमस और मल्टी टैलेंटेड एक्ट्रेस हैं। टीवी के अलावा एक्ट्रेस अब फिल्मों की तरफ भी रुख कर चुकी हैं। फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस, दोस्ती, ग्रैंड मस्ती, संजू, सूरज पर मंगल भारी जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं। वहीं करिश्मा क्योंकि सास भी कभी बहू थी, कहीं तो मिलेंगे, नागिन 3, कयामत जैसे कई टीवी शोज़ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस बिग बॉस, फीयर फैक्टर, झलक दिख ला जा, नच बलिए जैसे रिएलिटी शोज़ का भी हिस्सा रह चुकी हैं। करिश्म ने कुछ बेवसीरीज़ में भी काम किया है जैसे कर ले तू मोहब्बत, बुलट्स।