रायगढ़। टेरम में सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई है। घटना की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है। तमनार के चितवाही का रहने वाला कमल सिदार 23 साल सोमवार को गांव के अपने साथी राधे सिदार के साथ बाईक पर सवार होकर टेरम गया। जहां बाईक को कमल चला रहा था और गांव के तालाब के पास साथी राधे सिदार को उतारकर उसे कुछ देर रूकने की बात कहकर वह बाईक से मेन रोड से कहीं जा रहा था।
तभी पेट्रोल पंप के पास मुख्य मार्ग पर किसी अज्ञात वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उसे जबरदस्त ठोकर मार दिया। इससे कमल के सिर व शरीर के अन्य हिस्से पर गंभीर चोट पहुंची और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। कमल की मौत के बाद उसका शव वहीं सड़क पर पड़ा हुआ था। तब मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इधर उसका साथी राधे तालाब के पास काफी देर तक खड़ा था। कई घंटे बीतने के बाद राधे ने उसकी तालाश के लिए मुख्य रोड पर आगे बढ़ा तो उसने देखा कि लोगों की भीड़ इक्ट्ठी है और उसके साथी की मौत हो गई है। ऐसे में वह तो बाल बाल बच गया।