दिशा पाटनी ने मारी ऐसी किक कि फैंस के साथ टाइगर श्रॉफ भी हुए दीवाने- बोले- आखिर तुमने

मनोरंजन जगत की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री दिशा पाटनी अभिनय के साथ साथ मार्शलआर्टस में भी माहिर हैं। अपने आप को हमेशा फिट एंड फाइन रखने वाली दिशा अकसर ऐसे चुनौती लेती रहती है। इस बार उन्होनें 720 डिग्री किक मारने की चुनौती पूरी की जो कि सरल बात नहीं है। स्लो मोशन में बनी इस वीडियो में दिशा रैड बॉक्सर के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहने किकर में फ्लिप करते हुए खतरनाक किक मार रही है जो वास्तव में एक कामयाबी है।
वही इस वीडियो को देख फैंस उनकी निरंतर सराहना कर रहे हैं, टिप्पणी करते हुए एक शख्स ने लिखा, ‘आग लगा दी आग’। एक अन्य शख्स ने लिखा, ‘टाइगर श्रॉफ के लक्षण नजर आ रहे हैं आहिस्ता-आहिस्ता’ दूसरे ने लिखा, ‘क्या बात है माशाल्लाह’। वही अभिनेता टाइगर श्रॉफ जो कि स्वयं मार्शल आर्टस के पक्के खिलाड़ी हैं उन्होनें लिखा आखिर तुमने कर दिखाया बेहद बढ़िया साथ ही दिशा के ट्रेनर राकेश यादव को भी मेनशन किया। बता दें कि राकेश यादव मार्शल आर्टस के विशेषज्ञ है जो सैलिब्रिटीज को इस चीज की ट्रेनिंग देते हैं।

वही दिशा अपने आप को प्रत्येक प्रकार से फिट रखती हैं, निरंतर वर्कआउट के साथ अच्छी डाईट पूरे शोक से करती हैं। एक वीडियो में उन्हें 80 किलो वजन उठाते हुए भी देखा गया था, वह अकसर अपनी वर्कआउट वीडियो अपने प्रशंसकों के साथ शेयर करती रहती हैं। वही बता यदि वर्क फ्रंट की करें तो डांस में भी माहिर दिशा को अंतिम बार अपने अभिनय का जलवा बिखेरते हुए मलंग फिल्म में देखा गया था। साथ-साथ सलमान खान की मूवी ‘राधेः योर मोस्ट वॉन्टेड भाई’ में भी दिखाई दी थीं। दिशा पाटनी ने हाल ही कहा कि उनकी आगामी मूवी ‘एक विलन रिटर्न्स’ का दूसरा शेड्यूल पूरा हो गया है।

शेयर करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *